कई बार laptop या PC पर emoji डालना होता है, लेकिन shortcut याद नहीं रहता। मैं खुद पहले बहुत dhoondhta रहता था, फिर धीरे-धीरे कुछ आसान तरीके समझ आए। नीचे मैं वही simple तरीके बता रहा हूँ जो मैं रोज़ use करता हूँ।
---
1) Windows (Windows 10/11) – मेरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल वाला तरीका
Windows में emoji डालना असल में बहुत आसान है।
बस जहाँ emoji चाहिए, वहां cursor रख दो।
अब keyboard से Windows key + . (dot) दबाओ।
कभी-कभी Windows key + ; भी काम कर जाता है।
जैसे ही दबाओगे, एक छोटा सा emoji वाला box खुल जाता है।
मैं ज़्यादातर search bar में emoji का नाम लिख देता हूँ, जैसे “smile” लिखो तो 😀 वाले सारे emojis आ जाते हैं। इससे time भी बच जाता है।
---
2) Mac (macOS) – अगर कोई Mac इस्तेमाल कर रहा हो
Mac में भी तरीका लगभग वही है।
Cursor text वाली जगह रखो और keyboard से Control + Command + Space दबा दो।
एक छोटा सा emoji picker खुल जाता है। जिस emoji पर double-click करोगे, वो उसी जगह add हो जाएगा। Simple है।
---
3) दूसरा तरीका – Online emoji copy-paste
अगर shortcut काम न करे या phone वाला emoji चाहिए, तो मैं कभी-कभी सीधे web से emoji उठा लेता हूँ।
जैसे getemoji.com जैसी साइट से कोई भी emoji copy करो और जहाँ चाहिए वहाँ paste कर दो।
Word, Notepad, Google Docs, YouTube comment — सबमें चल जाता है।
GetEmoji Website Link - https://getemoji.com/
---
Extra Note (मेरे experience से)
Windows 11 में emoji panel थोड़ा advanced हो गया है।
Emojis के साथ GIFs, symbols, kaomoji सब मिल जाते हैं।
Shortcut दिमाग में बस ग
या हो तो काम सच में बहुत fast हो जाता है।

Comments
Post a Comment